• normal
  • larger
  • largest
Tobacco Board
Trader's Registration
व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन
प्रोसेसर या एफ सी वी तम्बाकू के निर्माणकर्ता या तम्बाकू का निर्यातक या तम्बाकू उत्पादों का निर्यातक या पैकर या नीलामकार या डीलर के रुप में रजिस्ट्रेशन ।
बोर्ड, प्रति वर्ष वर्जीनिया तम्बाकू के प्रोसेसर या निर्माणकर्ता या तम्बाकू का निर्यातकर्ता या तम्बाकू उत्पादों का निर्यातकर्ता या तम्बाकू का पौकर या नीलामकार या डीलर के रूप में रजिस्ट्रेशन या रजिस्ट्रेशन नवीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित करता है । रजिस्ट्रेशन एक कैलेण्डर वर्ष केलिए प्रदान किया जाता है और इसे प्रति वर्ष नवीकरण करने की आवश्यकता है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
रजिस्ट्रशन प्राप्त करने के लिए निम्न लिखत दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता  है ।
  • आवेदन पत्र (प्ररूप-13) को तम्बाकू बोर्ड, गुण्टूर के नाम पर, गुण्टूर में देय, डिमाण्ड ड्राफ्ट के रुप में रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ विधिवत् भराये गये और हस्ताक्षरित आवेदन (प्रस्तुत करना होगा) ।
  • बैंक लेटर हेड पर बैंक प्रमाण पत्र (प्ररुप-13 के साथ संलग्न फार्मेट )
  • संघ का साझेदारी डीड/ मेमोराण्डम ऑफ आर्टिकल्स की प्रति ।
  • निर्माणकर्ता/निर्यातक किसी से, प्राप्त प्राषण आदेश/पेकिंग आदेश (डीलर और पौकर के रूप में रजिस्ट्रेशन का हो )
  • निर्यातकर्ता आदेश/एल.सी की प्रति ।
  • आयात व निर्यात कोड सं. (निर्यात के रुप में रजिस्ट्रेशन के लिए)
  • गोदामों / वेयरहॉऊस का विवरण (शाखाओं को मिलाकर)
  • स्थान - फोन नंबर के साथ पूरा पता
  • स्वयं का है या पट्टे का है ।
  • यदि पट्टे का है, तो मालिक का पूरा पता और रु.20/- नॉन ज्यूडिशियल स्टॉप-पेपर पर प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा अनुप्रमाणित लीज करारनामा (प्रस्तुत करना होगा)।
  • प्रत्येक गोदाम का जगह, स्क्वेयर फीटों में ।
  • प्रत्येक गोदाम की सीमा सूचित करने वाले मानचित्र ।
  • श्रेणिकरण केन्द्र
  • श्रेणीकरण केन्द्रों का विवरण या स्थान 
  • नार्थ लाईट ग्रडिंग हॉल योजना का प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना होगा ।
  • यदि श्रेणिकरण को वाणिज्यिक श्रेणीकरण केन्द्रों में अपनाने का प्रस्ताव है, तो ऐसी कंपेनियों का, पूरा पता और विवरण सहित, ऐसी कंपेनियों के मालिक /भागीदार का नाम सूची दें ।
  • नीलामी अधीक्षकों व्दारा पृष्टित ग्रोयरों की सूची, उनकी रजिस्ट्रेशन संख्याएँ, जो नी.अ.व्दारा पृष्टित है, यदि आवेदक, ग्रोयरों के तम्बाकू ग्रेडिंग या कंपनियों के नाम, जिनसे ग्रेडिंग अंडरटेक करना चाहता है, लेने की इच्छुक है, तो तम्बाकू ग्रेडिंग के करार की प्रति प्रस्तुती करनी है।
रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन, जिस कॉलेंडर वर्ष के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदित कर रहे है, के पूर्ववर्ती वर्ष के नवंबर, 1 से पहले सचिव, तम्बाकू बोर्ड, गुण्टूर-522004 को प्राप्त होना है ।  विलंब आवेदन पत्रों के लिए विलंब शुल्क लगेगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क
बोर्ड निम्नलिखित संवर्गों को रजिस्ट्रेशन स्वीकार करेगा और नूतन आवेदकों द्वारा देय प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रत्येक वर्ग के सामने दर्शाया गया है:
  • वर्जीनिया तम्बाकू का प्रोसेसर - रु. 4,000
  • वर्जीनिया तम्बाकू का निर्माणकर्ता - रु. 2,000
  • तम्बाकू का निर्यातक - रु. 1,000
  • तम्बाकू उत्पादों का निर्यातक - रु. 1,000
(निर्धारित आवेदन फार्म-19 में भरना होगा)
  • तम्बाकू का पैकर - रु. 500
  • तम्बाकू का डीलर - रु. 500
  • वर्जीनिया तम्बाकू का वाणिज्यक श्रेणीकरण कर्ता - रु. 250
उपरोक्त प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता है। प्रदान किया गया रजिस्ट्रेशन, दिये गये वर्ष के दिसंबर महीने के अंत तक वैध रहता है।
तम्बाकू बोर्ड के साथ ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
  • पहले, आप इस पोर्टल के साथ
    रजिस्टर करने आप अपने व्यक्तिगत
    विवरण प्रस्तुत करना होगा ।
  • आप एक बार लॉग-इन होने के बाद
    फार्म- ख भाग को भरना होगा और
    फार्म में उल्लिखित संबंधित
    दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से
    तम्बाकू बोर्ड को प्रस्तुत करना होगा ।
या
तम्बाकू बोर्ड के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
  • उक्त लिंक से फार्म-13 को डाउनलोड करें और   इसमें विवरण भर दें ।
  • भरे गये फार्म-13 को संबंधित दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से तम्बाकू बोर्ड को प्रस्तुत करना होगा ।

शीर्ष